सूचना थाने पर समय से देकर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें प्रहरी : बलजीत राव

राजेश कुमार शास्त्री

प्रत्येक छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने पर समय से देकर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें प्रहरी : बलजीत राव

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना उसका बाजार पर ग्राम प्रहरियों के साथ आगामी त्यौहार/चुनाव के दृष्टिगत की गई गोष्ठी तथा पुलिस व ग्राम प्रहरियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण के निर्देश दिये गये ।

मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में आज 18 दिसम्बर को बलजीत राव, प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार द्वारा थाना स्थानीय पर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों को आगामी त्यौहार/चुनाव/कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत गोष्ठी की गई । प्रभारी निरीक्षक द्वारा चौकीदारों को संबोधित करते हुए उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों को बताया गया कि चौकीदार पुलिस विभाग की प्रथम कड़ी हैं, गांव के रक्षक के रुप में ग्राम प्रहरी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है,गांव की प्रत्येक छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने पर समय से देकर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें, जिससे कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अराजकता अपनी पैठ ना बना सके ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks