राजेश कुमार शास्त्री सिद्धार्थनगर

त्रिनेत्र (हर घर कैमरा)/चौराहों/ गांव में प्रवेश होने वाले रास्तों पर लगवाने प्रेरणा दी गई
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस नें क्षेत्र के ग्राम प्रधान के साथ गोष्ठी कर आपसी एकता सौहार्द व शान्तिपूर्ण वातावरण में कानून-व्यवस्था बनाये रखने की अपील की । मिली सूचना के मुताबिक अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में देवी गुलाम, क्षेत्राधिकारी बांसी सिद्धार्थनगर व राजेश कुमार शुक्ला, थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई के नेतृत्व में आज दिनांक 18 दिसम्बर को थाना शिवनगर डिड़ई पर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान के साथ मीटिंग की गई और इस मीटिंग में, ग्राम सुरक्षा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में वार्ता की गई दौरान वार्ता ग्राम में अपराध और अपराधियों के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के बारे में बताया गया । सभी को उच्चाधिकारीगण से प्राप्त आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया । तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र (हर घर कैमरा)/चौराहों/ गांव में प्रवेश होने वाले रास्तों पर लगवाने प्रेरणा दी गई साथ ही बताया गया कि अगर कोई ऐसा अपरिचित व्यक्ति जो काफी समय से गांव में रह रहा हो और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगे तो उसके बारे में तत्काल हल्का प्रभारी व बीपीओ को तथा साथ ही थानाध्यक्ष को अविलंब अवगत कराएं तथा कोई भी व्यक्तिगत समस्या हो तो उसमें भी सहयोग का आश्वासन दिया गया । इस दौरान थाना के अधिकारी/कर्मचारीगण व थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान अखिलेश चौधरी,अनिल कुमार चौधरी, इलमास, अरुण ,राममिलन, जितेंद्र चौधरी, धर्मराज,मोहम्मद लतीफ, सायरा बानो आदि उपस्थित रहे।