संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ सारा किड्स कार्निवाल

वाराणसी :- संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी (SARA) होलापुर, शिवपुर के प्रांगण में बच्चों के मनोरंजन हेतु बाल मेला (किड्स कार्निवाल ) का चतुर्थ संस्करण आयोजित किया गया | नए कैलेंडर वर्ष 2023 के आगमन से पूर्व बच्चों हेतु आयोजित इस आनंदोत्सव में बेबी शो, राइम्स, फैंसी ड्रेस, कहानी तथा पेंटिंग समेत कई रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया इसके साथ बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले, खेल, जंगल सफारी, जादू के खेल को भी शामिल किया गया | कला और शिल्प प्रदर्शनी तथा पुस्तक मेला इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण रहे |
मुख्य अतिथि दूरदर्शन और आकाशवाणी वाराणसी निदेशक राजेश गौतम ने कार्यक्रम की उन्मुक्त कंठ से सराहना की विशिष्ट अतिथि श्रीमती मालिनी तथा डॉ पंकज सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया |
अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ दिव्या सिंह तथा प्रधानाचार्य अविनाश पाण्डेय ने तथा आभार ज्ञापन डॉ पूनम सिंह ने किया ||