
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 52 क्वार्टर अवैध देशी शराब व 15 लीटर अवैध कच्ची शराब मय मोटरसाइकिल बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद की गई अवैध शराब का विवरण निम्नलिखित है–
थाना मारहरा
- अभियुक्त रामू पुत्र श्री रघुवीर निवासी छितौनी थाना कोतवाली देहात एटा को 25 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली देहात
- अभियुक्त खुशीराम पुत्र रणवीर सिंह निवासी ककैरा थाना कोतवाली देहात एटा को 27 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
- थाना जसरथपुर*
- अभियुक्त अंकित पुत्र पप्पु सिंह निवासी ग्राम मानपुर थाना जैथरा जनपद एटा को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब व मोटरसाइकिल सहित गिरफ़्तार किया गया है|