भाजपा नेताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के विवादित बयान पर किया पुतला दहन

पाकिस्तान होश‌ में आओ के नारों से गुंजा कचहरी

भाजपा नेताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के विवादित बयान पर किया पुतला दहन

वाराणसी 17 दिसंबर। पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति दिये गये विवादित बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड पर विरोध प्रदर्शन कर विलावल भुट्टो का पुतला दहन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि वैश्विक मंचों पर मुंह की खाकर हताश निराश पाकिस्तानी सरकार में बैठे हुक्मरानों की मनोदशा विकृत हो चुकी है। कश्मीर में स्थापित हो रहा शान्ति एवं सौहार्द का वातावरण पाकिस्तानी सरकार स्वीकार नहीं कर पा रहा है।हताश-निराश पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री जी प्रति दिया गया बयान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उचित मंचों पर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, विधायक अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, उदय प्रताप सिंह पप्पू, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, अरविन्द सिंह पटेल, उषा राज मौर्य, मीना तिवारी, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, आत्मा विशेश्वर, डॉ गीता शास्त्री, एडवोकेट अशोक कुमार, मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ अनुपम गुप्ता, मधुप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन सोनकर,भाजयुमों महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता राय,सुधा रानी मिश्र, सुमन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks