
फ्रांस के दूतावास से फर्जी वीजा जारी करने के मामलें आये सामने,CBI ने 6लोगो के खिलाफ किया FIR दर्ज
दिल्ली स्थित फ्रांस के दूतावास से फर्जी वीजा जारी करने का मामला सामने आया है। सीबीआइ ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू की दी है, जिनमें दो दूतावास में काम करने वाले कर्मचारी हैं।अब उन्हें हटा दिया गया है। एफआइआर दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने दिल्ली, पटियाला, गुरुदासपुर, और जम्मू में छह स्थानों पर छापा मारा।सीबीआइ की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, फ्रांस के दूतावास में काम करने वाले शुभम शौकिन और आरती मंडल ने इस साल एक जनवरी से छह मई तक पंजाब के बहुत सारे लोगों के लिए वीजा जारी किया था। जिन लोगों को वीजा जारी किया गया, वे युवा किसान और बेरोजगार हैं और पहले कभी फ्रांस नहीं गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आशंका जताई कि इनमें बहुत सारे वीजा फर्जी हो सकते हैं और इसकी जांच की जा रही है।