*”रात में खाना खाया सुबह कमरे में मृत मिले मुख्य आरक्षी, रिपोर्ट विनय यादव

एटा। मुख्य आरक्षी रात में खाना खाकर बातचीत करने के बाद सोए थे और सुबह कमरे में मृतवस्था में पड़े मिले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। हृदयगति रुकने से मौत होने की वजह सामने आई है।
जिला इटावा थाना बकेवर के गांव अलियापुर निवासी संतोष (55) पुत्र सोवरन सिंह मुख्य आरक्षी थे। कुछ दिन पहले ही मथुरा से ट्रांसफर होकर जिले में आए थे। सिविल लाइंस स्थित मोहल्ला लालपुर में एक घर में रहते थे। बुधवार रात को खाना खाया और सो गए थे। गुरुवार सुबह कमरे से बाहर न आने पर पुलिस को सूचना दी।”