शादी समारोह में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है.

जोधपुर: जोधपुर के भूंगरा गांव में शादी समारोह में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. इस दर्दनाक घटना में एक 13 साल का लड़का रावल अनाथ हो गया. रावल अपनी 33 वर्षीय मां जसुकंवर और 9 साल के छोटे भाई के साथ मामा की शादी में शामिल होने आया था. सिलेंडर ब्लास्ट में उसकी मां और भाई बुरी तरह से झुलस गए थे. जिन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन चार दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद मंगलवार को मां- बेटे की मौत हो गई. Also Read – उदयनिधि स्टालिन ने ली मंत्री पद की शपथ साल 2018 में रावल के पिता की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी मां जसुकंवर के कंधों पर थी. लेकिन मां और भाई की मौत के बाद अब वो अनाथ हो गया. पांचवी क्लास में पढ़ने वाले रावल का रो-रोकर बुरा हाल है. इस मुश्किल समय में पड़ोसी और रिश्तेदार उसका हौसला बढ़ा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हदासे से कुछ मिनट पहले ही रावल बारात जाने वाली गाड़ियों के पास चला गया था. जिसकी वजह से वो बच गया. अबतक इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है करीब 14 लोग आईसीयू में भर्ती है और कुछ अन्य घायलों का इलाज बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है.

https://jantaserishta.com/national/the-death-toll-in-the-cylinder-blast-accident-reached-23-all-this-happened-during-the-marriage-ceremony-1829405

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks