बोरे में भरकर फेंके गये मृतक मोंटी यादव की हत्या का सफल अनावरण करते हुए मुकदमें में वाँछित दो

वाराणसी थाना पुलिस चितईपुर तथा एसओजी टीम वाराणसी द्वारा थाना चितईपुर क्षेत्र में हत्या कर बोरे में भरकर फेंके गये मृतक मोंटी यादव की हत्या का सफल अनावरण करते हुए मुकदमें में वाँछित दो।

अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरणः-दिनांक-01.12.2022 को थाना चितईपुर के करौंदी स्थित आई.टी.आई कॉलेज के पास से नाले में बड़ी पियरी निवासी मोंटी यादव की किसी अज्ञात व्यक्तिद्वारा हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में लाश को भरकर फेंक दिया गया. था। जिसके संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त की कार्यवाही की गयी जिसके उपरांत मृतक मोंटी यादव के भाई गोलू यादव के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द निस्तारण हेतु टीम गठित कर हत्या करने वालो की तलाश की जा रही थी।

दिनांक 13.12.2022 को थाना चितईपुर पुलिस द्वारा श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय व श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय के निर्देशन, श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चितईपुर श्री बृजेश कुमार मिश्र तथा चितईपुर पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मु.अ.सं.-0153/2022 धारा 302/201 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तगणों 1. डब्लू यादव पुत्र स्व0 रामराज यादव निवासी सी0के0- 65/160 बड़ी पियरी थाना चौक कमि वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष 2. पिन्टू यादव पुत्र मुरारी यादव निवासी सी0के0 65/159 बड़ी पियरी थाना चौक कमि) वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना कारित करने का कारण:-

हत्या का कारण पूछने पर अभियुक्त डब्लू यादव उपरोक्त बता रहा है कि मेरा और पिंटू यादव का मोंटी यादव (मृतक) 1 से करीब 6 माह पूर्व व अभी कुछ दिन पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। तब मैं और पिंटू ने यह तय कर लिया था कि इसको अब नहीं छोड़ेंगें तथा जान से मार देंगे दिनांक 28.11.2022 को सुबह पिंटू यादव ने मुझसे (डब्लू यादव) कहा कि तुम्हारी पत्नी बाहर गयी और मैं भी अपनी पत्नी को आज उसके माइके छोड़ देगा तुम (डब्लू यादव) मौका देखकर मोंटी यादव (मृतक) को अपने कमरे में लेकर आना तथा शराब पिलाकर के इसका काम तमाम कर देना। मैंने मोंटी यादव (मृतक) को दिनांक- 28.11.2022 को समय करीब 10.25 बजे दिन चेतगंज शराब ठेके पास अपने साथ पैदल लेकर आदमपुर थाने के पास में – अपने किराये के मकान में दूसरे तल पर ले कर गया तथा उसी दिन समय करीब 16.00 बजे के आस-पास मौका देखकर उसके सिर व चेहरे पर ईंट मार-मार कर उसकी हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद मैंने फोन से पिण्टू यादव को बताया कि मोण्टी का काम तमाम हो गया। फिर दिनांक 29.11.2022 को दालमण्डी से बक्सा खरीदकर पिण्टू के ई-रिक्शे में लादकर कमरे पर लाया जिसमें मोण्टी यादव के शव को बोरी व गद्दे में लपेटकर जीआई तार से बाधकर हम दोनों द्वारा कमरे से नीचे लाकर बक्से में रखकर ताला बन्द कर दिया। तथा 30.11.2022 को मकान मालिक के जगने के पूर्व सुबह करीब 07.00 बजे ई रिक्शे में हम दोनों लोगों ने बक्से को लादकर आदमियों से बचते बचाते हुए दिन भर घुमतेआपराधिक इतिहास-

  1. जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

  1. उ0नि0 बृजेश कुमार मिश्र थानाध्यक्ष चितईपुर कमि0 वाराणसी।
  2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह उ0नि0 अंकित कुमार सिंह, उ0नि0 नीरज कुमार थाना चितईपुर कमि) वाराणसी ।
  3. का0 कमल किशोर, का0 गुलशन कुमार, हे0का0 राकेश सिंह थाना चितईपुर कमि) वाराणसी । एसओजी टीम:-
  4. निरीक्षक सुनील सिंह प्रभारी एसओजी टीम
  5. उ0नि0 आदित्य मिश्रा
  6. का0 नीरज मौर्या, का0 बालमुकुन्द, का0 मृत्युंजय, का0 संजय, का0 अविनाश

सर्विलांस टीम:-

  1. का0 दिवाकर बत्स, का0 संतोष यादव, का0 मनीष

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks