श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की पूजा, छोटे ‘कान्हा’ को किया दुलार, खिलाई खीर

मुख्यमंत्री योगी का मथुरा दौरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की पूजा, छोटे ‘कान्हा’ को किया दुलार, खिलाई खीर
भगवान श्रीकृष्ण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भक्ति किसी से छिपी नहीं है। वे जब भी मथुरा आते हैं, सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने जन्मभूमि जरूर जाते हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को भी अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के साथ की। सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में सीएम योगी का हेलीकॉप्टर से उतरा। यहां से मुख्यमंत्री योगी कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भक्ति भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भ्रमण के दौरान उन्होंने एक बच्चे को दुलार किया। अपने हाथों से उसे खीर भी खिलाई। जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना और दर्शन के बाद सीएम योगी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks