लालू यादव की तबियत बिगड़ी – सिंगापुर में चल रहा है इलाज

लालू यादव की तबियत बिगड़ी – सिंगापुर में चल रहा है इलाज
बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा पापा के लिए दुआ करने की अपील की

सिंगापुर। अभी-अभी बड़ी खबर सिंगापुर से आ रही है, जहां आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत काफी बिगड़ गई है। लालू प्रसाद की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद भी उनकी स्थिति सामान्य नहीं है। अभी भी वो पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं, वैसे लालू प्रसाद को किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अब पूरी तरह स्वस्थ्य हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।

इधर अस्पताल से घर आने के बाद रोहिणी आचार्य ने सोमवार को ट्वीट किया कि आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गयी, मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में हैं. उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है. बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच, आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें।

बता दें कि इससे पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा था कि लालू प्रसाद की तबीयत में अब सुधार है. किडनी ने भी काम करना शुरू कर दिया है. साथ ही लालू प्रसाद को किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्य को लेकर उन्होंने कहा कि वो भी तेजी से रिकवरी कर रही है।

तेजस्वी के दिये इस बयान के चंद घंटे बाद ही रोहिणी ने लालू प्रसाद के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं. लालू की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी ने लिखा था कि ईश्वर को उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन ईश्वर के रूप में पापा को देखा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks