उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव चुनाव पर 14 दिसंबर तक रोक…

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ द्वारा प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना पर सोमवार को लगाई गई रोक कल तक जारी रहेगी.
नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने में प्रक्रिया का पालन न करने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने यह आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण में हो सकता है फेरबदल-
सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षण में फेरबदल होने की संभावना।
कई जनपदों की निकाय सीटों पर आरक्षण गलत होने के चलते फिर से सुधार करने की संभावना।
आरक्षण फेरबदल को लेकर प्रत्याशियों में फिर से उम्मीद जगने लगी है।