प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक मैं समस्याओं का समाधान किया जाएगा

देर शाम तक एटा में चली किसान महापंचायत में निर्णय लिया कि कल प्रातः 11:00 बजे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक मैं समस्याओं का समाधान किया जाएगा एवं वादाखिलाफी होने पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा

10 जनवरी 2023 को डीआरएम रेल इलाहाबाद का घेराव करने एवं जनपद फिरोजाबाद में 02 फरवरी को महापंचायत होगी

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ किसान महापंचायत का आयोजन किया गया उक्त पंचायत में हजारों की संख्या में उपस्थित किसान नौजवान मजदूरों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो देर रात्री तक आंदोलन जारी रहेगा जिससे शासन-प्रशासन के हाथ पैर फूल गए तथा प्रशासनिक अधिकारी घंटों तक किसानों को मनाने में लगे रहे लेकिन किसान किसी भी हालत में मानने तैयार नहीं हुए शासन प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य एवं नायब तहसीलदार चाहर साहब ने कल प्रातः 11:00 संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में अपर जिला अधिकारी एटा की अध्यक्षता में किसान नेताओं के साथ बैठक कराकर धरातल पर समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया एवं कुछ समस्याओं का 01 सप्ताह के अंदर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया जिस पर किसानों ने तय किया कि अगर शासन प्रशासन ने किसान महापंचायत में तय की जा रही वार्ता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो किसान धरातल पर समस्याओं के समाधान कराने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर 2022 को चक्का जाम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस चक्का जाम को हर हाल में किसान नौजवान मजदूर सफल बनाने का काम करेंगे एवं अग्रिम कार्यक्रम को तय करते हुए बताया कि रेल विस्तार को लेकर के 10 जनवरी 2023 को प्रयागराज इलाहाबाद में जाकर डीआरएम रेलवे के यहां प्रदर्शन कर रेलवे बोर्ड से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने का काम करेंगे तथा 2 फरवरी 2022 को फिरोजाबाद में भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी उपस्थित समस्त सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को दी गई एवं एटा के किसानों से भी महापंचायत को सफल बनाने के लिए सहयोग करने का ऐलान किया गया उक्त महापंचायत के अंत में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अनिल कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश प्रधान, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र – जुगेंद्र सिंह, संवेदना फाउंडेशन के प्रमुख इंजीनियर धर्मवीर सिंह राही मैनपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सीतलपुर – सुनील प्रधान, प्रदेश सचिव विशेष यादव – रमाकांत तिवारी – बबलू नागर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रभारी श्री कृष्ण मुरारी लाल यादव, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, युवा मंडल अध्यक्ष शिवम दरबपुर, युवा प्रदेश प्रवक्ता विनय एडवोकेट,प्रदेश प्रवक्ता विनीत बसंत शिकोहाबाद, जिला अध्यक्ष फिरोजाबाद प्रवेश यादव, जिला अध्यक्ष एटा पिंकी भैया, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 सुनील यादव – मनदीप यादव – विकास खेड़ा, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, रामवीर सिंह, भगवान सिंह वर्मा, हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, बाबूराम वर्मा, हाकिम सिंह यादव, सुरेश फौजी प्रधान, गिरीश चंद्र जिला महासचिव, शरद भाई आवागढ़, ठाकुर अखंड प्रताप सिंह, रामनिवास वर्मा, हुकुम सिंह चौहान, नवनीत, सुनीता देवी सविता, सुनीता देवी चौहान, शकुंतला देवी, राधे मां, मनोज देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks