भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक

एटा,14 दिसंबर दिन बुधवार को एटा जनपद में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष श्री योगेश दीक्षित जी के नेतृत्व में एटा पधार रही है भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई बैठक के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एटा जिला के प्रभारी श्री मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा भारत जोड़ो यात्रा से देश के युवाओं को यह लगने लगा है कि राहुल गांधी जी हमारे हक और अधिकार के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं एटा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गंगा सहाय लोधी ने कहा यात्रा जिला फर्रुखाबाद से 13 दिसंबर को अलीगंज होते हुए एटा शहर में पीसीसी के सदस्य मोहम्मद इरफान एडवोकेट के किदवई नगर गेस्ट हाउस पर रुकेगी जिला के सभी पदाधिकारियों को जिम्मेवारी बांट दी गई है
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा 14 दिसंबर को किदवई नगर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी यात्रा होली मोहल्ला चौराहा पटियाली गेट चौराहा लोकमंच तिराया होते हुए नन्नू मल चौराहा ठंडी सड़क कचहरी रोड बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माला अर्पण कचहरी होते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सत्य बहन के आवास पर स्वागत समारोह गांधी मार्केट होते हुए घंटाघर चौराहा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माला अर्पण सुभाष बोस जी की मूर्ति पर माला अर्पण जीटी रोड होते हुए अलीगंज रोड चौराया होते हुए सकीट भारत जोड़ो यात्रा प्रस्थान करेगी
बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा डेनी अरुणेश गुप्ता संगठन उपाध्यक्ष भोला गुप्ता मोनिका सम्राट अल्पसंख्यक कांग्रेश के जिलाध्यक्ष वसीम सलमानी मुकेश बघेल गीतम सिंह राजपूत रियाज अब्बास फैजल हसन ब्रजकिशोर अनवर भाई चाय वाले सुल्तान अली अब्बास आबिद अली जयकुमार अरविंद कश्यप सचिन गुप्ता विकास गौतम बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks