जीएसटी टीम ने घेरा जलेसर बाजार, दुकानदार भागे

जीएसटी टीम ने घेरा जलेसर बाजार, दुकानदार भागे

जीएसटी टीम की कार्रवाई के विरोध में विधायक संजीव दिवाकर के आवास पर नारेबाजी करते व्यापारी। ●
एटा, जलेसर, अवागढ़, निधौलीकलां, नूहखेड़ा में लगातार प्रतिष्ठानों पर जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है जीएसटी टीम व्यापारियों को जानकारी दिए बगैर स्वयं कार्रवाई में लग जाती है। व्यापारियो में आक्रोश है। रविवार को दुकानदारो को परेशान करने के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन विधायक संजीव दिवाकर को सौपा गया। ज्ञापन देने वालों में आदित्य मित्तल, कपिल गुप्ता, लोकेंद्र पाठक, कृष्णगोपाल गुप्ता, कपिल वार्ष्णेय, विशन वार्ष्णेय, धीरज पंडित, रतन गौतम, संजीव वर्मा, विवेक जैन, आनंद जैन, प्रेम सिंह फौजी मौजूद रहे।

जलेसर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में रविवार को जीएसटी टीम सुबह से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। इसके बाद दुकानदार प्रतिष्ठान बंदकर भाग खड़े हुए। सप्ताहभर से जिले में चल रही जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश है।

रविवार को जलेसर के बाजार में जीएसटी टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। बाजार में अन्य दुकानदार प्रतिष्ठान बंदकर भाग खड़े हुए। डीसी जीएसटी अवशेष सिंह चौहान ने बताया कि हर किसी की दुकान पर नहीं जाते। लखनऊ कार्यालय से शिकायत प्राप्त होते ही उसकी जांच करने के लिए जाते हैं। शिकायत में दिए गए दुकानदार से संपर्क अवश्य करते हैं। साथ ही जीएसटी का रजिस्ट्रेशन भी देखते हैं। इस कार्य को लेकर जलेसर के दुकानदारों में अनावश्यक रूप से हड़कंप है। दुकानदार रजिस्ट्रेशन कराएं। आराम से बाजार खोलें।

जलेसर विधायक के वार्ता करने पर लौटी टीम बाजार में हड़कंप की स्थिति को देखते हुए विधायक संजीव दिवाकर ने जीएसडी के डीसी से संपर्क किया। उनसे कहा कि बैठक करें। इसमें दुकानदार वर्ग को शामिल किया जाए। जीएसटी के रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें प्रेरित करें। इस तरह छापामार कार्रवाई करने से बाजार बंद हो जाता है। हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे दुकानदारों व जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके बाद जीएसटी की टीम एटा लौट गई।

वाणिज्य कर अधिकारी ने की व्यापारियों से अपील एटा। वाणिज्यकर नोडल अधिकारी ने व्यापारियों से अपील की है कि वह किसी प्रकार की छापामार कार्रवाई की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रतिदिन समय पर अपने प्रतिष्ठानों को खोलें। टीम केवल उन्हीं अपंजीकृत व्यापारियों पर कार्रवाई करती है जो वास्तव में टैक्स चोरी कर रहे हैं।

मारहरा में चौथी बार पहुंची जीएसटी टीम मारहरा। रविवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम चौथी बार मारहरा में एक व्यापारी की दुकान पर छापामार कार्रवाई करने पहुंची। अधिकारियों ने दुकान का जीएसटी पंजीकरण देखा। दुकान अपंजीकृत पाई गई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks