सभासदों के आरक्षण के संबंध में आईं 40 आपित्तयां, जांच शुरू

*सभासदों के आरक्षण के संबंध में आईं 40 आपित्तयां, जांच शुरू, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। निकाय चुनाव के सभासद पद के लिए जारी हुए आरक्षण के बाद आईं आपित्तयों पर जांच शुरू हो गई। दस निकायों में 40 आपत्तियां आई हैं। दो दिन में आपत्तियों की जांच कर अंतिम आरक्षण जारी कर दिया जाएगा।

सभी निकायों के लिए आरक्षण जारी होने के बाद खूब विरोध हो रहा है। सभासद पद की तैयारी कर रहे लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सभी निकायों से आई आपित्तयों पर अब जांच शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि दो दिन में इनकी जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जो आपित्तयां आई हैं, उसमें इससे अधिक एटा नगर पालिका की ओर से आई हैं। एटा मेंए 17, जैथरा में एक, निधौली कलां में तीन, मारहरा में आठ, मिरहची में एक, अवागढ़ में दो, जलेसर में पांच, अलीगंज में तीन आपत्तियां आई हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद की आपित्तयां सीधे शासन में ली जा रही हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks