हादसे में दो सगे भाइयों और एक चचेरे भाई की मौत

उत्तर प्रदेश: कानपुर के घाटमपुर में गुरुवार देर रात करीब 11 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर धरमपुर बंबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करने के प्रयास में लोडर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। इस हादसे में दो सगे भाइयों और एक चचेरे भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार पतारा ब्लॉक के हिरनी गांव निवासी नरेंद्र (35) शटरिंग का काम करते थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई सुनील (22) व चचेरे भाई सुरेश (30) के साथ कानपुर के बर्रा से शटरिंग लगाकर गांव वापस लौट रहे थे।रास्ते में धरमपुर बंबा के पास विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करने के प्रयास में लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर हाईवे किनारे स्थित घर में जा घुसा। हालांकि घर में कोई नुकसान नहीं हुआ।

आमने-सामने की टक्कर में लोडर के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल नरेंद्र व सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी से हैलट रेफर कर दिया गया। यहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks