जय यादव का नया रोमांटिक गाना ‘बिना कुछ कहिले रउआ जान जानी’ रिलीज,

जय यादव का नया रोमांटिक गाना ‘बिना कुछ कहिले रउआ जान जानी’ रिलीज, जय – लूलिया गर्ल निधि झा की केमिस्ट्री को दर्शकों ने किया पसंद

अभिनेता जय यादव की भोजपुरी फिल्म ‘साथ छूटे ना साथिया’ का नया रोमांटिक गाना ‘बिना कुछ कहिले रउआ जान जानी’ रिलीज हो गया है। इस गाने को प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं और ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने में जय यादव और लुलिया गर्ल निधि झा की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने को प्रियंका मौर्य और अमित कुमार ने अपनी आवाज दी है और ये गाना वाकई फैंस को लुभा रहा है। यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जो अब वायरल भी हो रहा है।

लिंक : https://youtu.be/RGLyjB2Fs30

गाना ‘बिना कुछ कहिले रउआ जान जानी’ में जय यादव का एस्प्रेशन कमाल हैं, जिन्हें देखकर आप भी इमोशनल फील करने लगेंगे। वहीं निधि झा भी अपने चिर परिचित अंदाज में इस गाने को बड़ा बनाती नज़र आ रही हैं। जय यादव की माने तो उनकी फिल्म साथ छूटे ना साथिया का सबसे महत्वपूर्ण गाना है। इस गाने में एक लव कनेक्शन है, जो दर्शकों के अंदर रोमांस पैदा करने वाला है। यह गाना मेरे लिए खास रहा है और जब आज यह रिलीज हुआ और दर्शकों का स्नेह मिल रहा है, तो मैं उत्साहित फील कर रहा हूं। साथ ही सबका आभार व्यक्त करते हुए आग्रह करूंगा कि आप हमारे गाने को और बड़ा अपने आशीर्वाद से बना दें।

वहीं, बात अगर करें गाना ‘बिना कुछ कहिले रउआ जान जानी’ के म्यूजिक की तो, लिरिक्स और म्यूजिक स्व श्याम देहाती का है, जो अब इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन उनकी कृति आज भी सबके दिलों में जिंदा है। यह गाना उनके लिए श्रद्धांजलि स्वरूप भी है। बी बी जायसवाल के बैनर से यह गाना बना है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म के निर्माता बी बी जायसवाल और निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी हैं। कोरियोग्राफर सुदमा मिंज हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks