वाणिज्यकर टीमों ने पांच फर्मों पर की छापामार कार्रवाई, हड़कंप

वाणिज्यकर टीमों ने पांच फर्मों पर की छापामार कार्रवाई, हड़कंप”*
एटा।वाणिज्यकर विभाग की टैक्स चोरी करने वालों पर पैनी नजर बनी हुई है। इसके चलते सोमवार को मुख्यालय सहित मारहरा में कुल पांच व्यवसायिक फर्मों पर जीएसटी चोरी के मामले में विभागीय अधिकारियों ने छापमार कार्रवाई की। कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश व्यापारी कार्रवाई होने के डर से दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।

सोमवार को वाणिज्यकर विभाग के सहायक आयुक्त रवेंद्र पाल सिंह कौन्तेय के निर्देशन पर वाणिज्यकर अधिकारियों ने शहर के होली मोहल्ला स्थित शाह इलेक्ट्रॉनिक एवं नगला पोता स्थित लोहा कारोबारी राजू की फर्म पर जीएसटी चोरी के मामले में छापामार कार्रवाई की। मारहरा स्थित कबाड़ा कारोबारी चांद मियां, जमाल गारमेंट्स एवं मुमताज फुटवियर सहित कुल तीन करोबारियों के गोदामों पर जीएसटी चोरी की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। जिले के पांचों कारोबारियों की गोदाम में रखे माल की खरीद एवं बिक्री संबंधी दस्तावेजों से गहनता के साथ मिलान एवं जांच की गई। पांचों फर्मो पर काफी देर तक मय पुलिस बल के वाणिज्यकर अधिकारी कागजी कार्रवाई करते रहे। जांच का सिलसिला सुबह नौ बजे से शाम तक चलता रहा। जीएसटी विभाग की कार्रवाई देख अधिकांश व्यापारी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए। जिसे देख वाणिज्य कर अधिकारियों ने उनकी दुकानों के फोटो एवं वीडियो ग्राफी भी कराई।

*कार्रवाई के डर से मिरचही में दुकानें बंद कर भागे*
️️
मिरहची। सोमवार को तीन बजे तक कस्बा का बाजार रोज की भांति खुल रहा। इसी बीच मारहरा में वाणिज्यकर विभाग की कार्रवाई की बात कस्बा के लोगो को मालूम पड़ी। थोड़े ही देर में कस्बा के व्यापारी दुकानों को बंद कर जाने लगे। जिसने भी सुना या जिसने भी अपने पड़ोसी को दुकान बंद करते हुए देखा तो वह भी अपनी दुकान को बंद करते हुए निकल लिया। देर शाम तक व्यापारी मारहरा में सेल टैक्स की कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।

शासनादेश के अनुसार जीएसटी चोरी को रोकने के लिए जनपद की पांच फर्मों पर छापामार कार्रवाई की गई है। सभी फर्मों से माल खरीद एवं बिक्री संबंधी दस्तावेज जुटा लिए गए है। जांच के बाद परिणाम सामाने आएगे। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीयूष गौतम

असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks