“कोल्ड स्टोर में रखे आलू को लेने नहीं आ रहे किसान”

*“कोल्ड स्टोर में रखे आलू को लेने नहीं आ रहे किसान”*

एटा – आलुओं पर बढ़ती महंगाई के बाद भी कोल्ड स्टोर में रखे पुराने आलुओं को किसान निकालने नहीं आ रहे है। इस कारण कोल्ड स्टोर संचालकों को पुराने आलू या तो फेंकने पड़ रहे है या फिर उन्हे काफी सस्ते रेटों पर बेचना पड़ रहा है, जिससे उनका किराया भी नहीं निकल रहा है। पुराने आलुओं को निकाल कर कोल्ड स्टोर खाली किए जा रहे है।

जिले के अधिकांश कोल्ड स्टोरों में रखे पुराने आलुओं को किसानों ने किराया देने के चक्कर में नहीं निकाला है। इस कारण कोल्ड स्टोर संचालक आलुओं को कोल्ड से निकालकर उनकी छटनी करा रहे हैं। उसको सस्ते दामों में बेच रहे हैं और जो आलू छोटा या खराब हो चुका है, उसके कोल्ड स्टोर संचालक फेंक रहे है। सोमवार अलीगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर संचालक ने बताया कि उनके कोल्ड स्टोर में 800 से अधिक आलुओं की बोरियां मार्च से नवंबर तक के लिए किसान रख गए थे। नवंबर के अंत में कोल्ड स्टोर संचालकों ने किसानों से आलू ले जाने के लिए संपर्क किया गया, तो किसानों ने पुराने आलुओं को ले जाने से इनकार कर दिया। कोल्ड स्टोर संचालक ने बताया कि कोल्ड स्टोर में दस महीनें तक रखने के लिए प्रति बोरी किराया कुल 130 रुपये लिया जाता है। 800 बोरियों का एक लाख 40 हजार किराया हो जाने से किसानों ने पुराने आलुओं को कोल्ड से नहीं निकाला है। पुराने आलुओं की छटाई करा कर बेचने में और भी अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks