
*“मार्गशीर्ष त्रयोदशी पर नागा साधुओं ने किया शाही स्नान”*
सोरों, – मार्गशीर्ष माह की त्रयोदशी के दिन हरिपदी गंगा में नागा अखाड़ों के साधुओं ने शाही स्नान किया। हरिपदी में शाही स्नान के बाद नागा अखाड़ों के साधुओं ने शाही सवारी निकाली। नगर के लोगों ने शाही सवारी का जगह-जगह स्वागत किया।
सोमवार की सुबह पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा, पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के नागा साधु शाही स्नान के लिए भक्तों के साथ हरिपदी गंगा पर पहुंचे। हरिपदी गंगा में नागा साधुओं ने स्नान करने के बाद शाही सवारी का शुभारंभ हरिपदी गंगा के किनारे से शुरू हुआ। इस शोभायात्रा में अन्य अखाड़ों के साधु व संत भी शामिल थे। शाही सवारी की शोभायात्रा मोहल्ला चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदहपौर तिराहा, बड़ा बाजार होती हुई लहरा रोड पहुंची। उसके बाद शोभायात्रा मोहल्ला रामसिंहपुरा, कटरा बाजार चौराहा, अनाज मंडी चौराहा, चंदन चौक बस स्टैंड, सोमेश्वर घाट बदरिया होते हुए हरिपदी गंगा के किनारे पहुंचकर समाप्त हुई।
शाही स्नान में यह नागा साधु रहे मौजूद शाही स्नान कार्यक्रम में पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा के महंत बृजेश गिरि, महंत दयाल गिरि, महंत रवि गिरि, महंत किशन गिरि, महंत सतीश गिरि, महंत पर्वत गिरि, महंत पूरण गिरि, महंत मनीष गिरि, महंत अशोक गिरि, महंत शांति गिरि, व्वस्थापक सीताराम दुबे, नीरू चरोरे, पवन दुबे आदि उपस्थित रहे। श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा उदासीन के महंत बलराम दास, महंत सोमवार मुनि, महेंद्र गंगा दास, महंत स्वतंत्र मुनि, महंत किशन मुनि, बलवंत दास, महाराज जयपुर, पवन कुमार, अमित प्रताप, संजीव मास्टर, अभिषेक यादव, चिंटू शर्मा, लालू, कमल सिंह, सत्यपाल सिंह, अमित कुमार, सुनील कुमार, अभय सिंह सहित आदि उपस्थित