*चार बाइक और ट्रैक्टर चुरा ले गए, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा। शहर से चोर चार बाइक चोरी कर ले गए। रिजोर क्षेत्र से चोर ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर ले गए। वाहन स्वामियों ने चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना रिजोर के गांव मंसुखपुर निवासी उजागर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 29 नवंबर को घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। इसे चोर ले गए। देवीपुरा कासगंज रोड निवासी प्रमोद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक दिसंबर को किसान कोल्ड स्टोर के बाहर से चोर बाइक चुरा ले गए। मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मनोज ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 29 नवंबर को मोहल्ले से ही चोर बाइक चुरा ले गए। अवागढ़ के गांव तोड़रपुर निवासी जागेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नारायण वाटिका के बाहर से चोर बाइक चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
*कोर्ट के आदेश से चोरी की रिपोर्ट, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा। थाना मारहरा के गांव सिरसाबदन निवासी वेदप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ माह पहले गांव के ही मुन्नालाल सहित दो आरोपी घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुरा ले गए थे। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
*धारदार हथियार से युवक पर किया हमला, रिपोर्ट योगेश मुदगल
एटा। थाना राजा का रामपुर के गांव ताजपुर अद्दा निवासी ममता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को गांव के ही किशन सहित पांच आरोपियों ने उनके पति को रास्ते में घेरकर हमला कर घायल कर दिया। धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।