पानी लगाते समय किसान को लगा करंट, जान गई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*”पानी लगाते समय किसान को लगा करंट, जान गई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । खेत में पानी लगाते समय किसान को करंट लग गया। इससे किसान की मौत हो गई।
थाना मिरहची के गांव खड़गपुर निवासी कमलेश (25) पुत्र भागीरथ खेत पर पानी लगाने की कहकर घर से निकले थे। रविवार सुबह खेत पर पानी लगा रहे थे। पानी लगाते समय अचानक करंट लग गया। कमलेश अचेत होकर गिर पड़े।

मौके पर पहुंचे घरवाले मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।”

कुछ दिनों में करंट से मौत की तीसरी घटना

बता दें कि कुछ दिन पहले स्कूल की दीवार देखने पहुंचे प्रधान के भांजे पर तार टूटकर गिरा था। इससे उसकी मौत हुई थी। शनिवार को टेंट कर्मी की विद्युत लाइन की चपेट में आकर मौत हुई थी। तीसरी घटना रविवार को हुई है। इसमें करंट लगने से किसान की मौत हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks