पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई,लखनऊ में 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू

पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई,लखनऊ में 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू

लखनऊ।भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा का राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट आज रविवार कुर्क होगा।इसकी कीमत 11.55 करोड़ है।कार्रवाई के लिए भदोही पुलिस टीम कल ही लखनऊ आ गई थी।

भदोही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

आज रविवार लखनऊ में भदोही पुलिस की टीम ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सफेदपोश माफिया, गैंग लीडर विजय मिश्रा की आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है।

अवैध धन को वैध करने के लिए फ्लैट खरीदने का आरोप

रिश्तेदार की संपत्ति पर कब्जा करने और युवती से दुष्कर्म सहित अन्य मामले में आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा की बहू रूपा मिश्रा के नाम 11 करोड़ 55 लाख के फ्लैट को भदोही जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कुर्क करने का आदेश दिया है।बताया जा रहा है कि विजय मिश्रा ने अवैध धन को वैध करने के लिए फ्लैट खरीदा था जिसे गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया जाएगा।अभी तक बाहुबली विजय मिश्रा और गैंग से संबंधित लोगों की 45 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

भदोही एसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विजय मिश्रा ने अपने बेटे विष्णु मिश्रा की पत्नी रूपा मिश्रा (बहू) के नाम से लखनऊ स्थित विला नंबर 39 रिश्ता मलवरी सुशांत गोल्फ सिटी में फ्लैट खरीदा ताकि अवैध धन को वैध रूप दे सके, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ग्यारह करोड़ पचपन लाख रूपए है।आपराधिक कृत्यों के अर्जित धन से क्रय की गई उक्त सम्पत्ति को जिला मजिस्ट्रेट भदोही गौरांग राठी ने धारा-14(1) उ०प्र० गिरोहबौद एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks