*सीएचसी सकीट पर पुराने भवन में रखी दवाएं जलाईं, रिपोर्ट योगेश मुदगल
सीएचसी सकीट पर पुराने भवन में रखी दवाएं जलाईं
सीएचसी सकीट पर दवायें जलाने का मामला संज्ञान में आया है। उसकी जांच करायी जायेगी। जांच में दोषी पाये जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
डा. उमेश चंद्र त्रिपाठी, सीएमओ, एटा।

एटा, । सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सकीट का नया भवन तैयार हो गया है। उसके बाद शनिवार को पुराने भवन की साफ-सफाई कर स्वीपर से हजारों रुपये की दवाओं को जला दिया। दवा जलाने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
सकीट संवाददाता के अनुसार शनिवार को सीएचसी पर कार्यरत स्वीपर संतोष ने पुराने सीएचसी भवन में साफ-सफाई। साफ-सफाई के दौरान भवन में रखी हजारों रुपये की दवाएं, स्फूटन किट कंटेनर में आग लगा दी। स्वीपर ने दवा जलाये जाने की जानकारी जैसे ही चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव यादव को लगी। तब उन्होंने स्वीपर को बुलाकर उसकी जानकारी की, जिस पर स्वीपर से उनको एक्सायरी दवा जलाए जाने की जानकारी दी है। सीएचसी एमओआईसी डॉ. गौरव यादव ने बताया कि शनिवार को स्वीपर से जिन दवाओं को जलाया है। वह वर्ष 2017-18 की एक्सपायरी थी। इसके अलावा स्फूटन किट कंटेनर जलाये है। उसमें प्रयोग में आने वाली कोई चीज नहीं थी। स्वीपर ने साफ-सफाई के बाद बेकार सामान को नष्ट किया है।