*संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 60 शिकायतें, रिपोर्ट योगेश मुदगल
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 60 शिकायतें
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 60 शिकायतें
पटियाली में आईं 32 शिकायतें, पांच निस्तारित

एटा।पटियाली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम रवेंद्र कुमार के समाने 32 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने 27 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार अरविंद गौतम, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कासगंज,। शहर के तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम हर्षिता माथुर व एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के सामने 60 शिकायतें आई हैं। डीएम ने शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर उनके सात दिनों में निस्तारण करने की बात कही है।
शनिवार को कासगंज तहसील में शिकायतों को सुनने के दौरान डीएम हर्षिता माथुर ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद इसकी जानकारी शिकायकर्ता को फोन पर अवश्य दें। भूमि विवाद संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीमें गठित करें। टीमें मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। समाधान दिवस में अवैध कब्जा हटवाने, पैमायश कराने, दिव्यांग, वृद्वावस्था व विधवा पेंशन दिलाने, उत्पीड़न, मेंड़बंदी, चकमार्ग पर अवैध कब्जा, आवास दिलाने, विद्युत सहित अन्य शिकायतें आईं हैं। कासगंज तहसील में समाधान दिवस के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।