*फुटपाथों लगे बल्ली होर्डिंग, नहीं लगवाएं पेंसिल होर्डिंग पोल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, शहर के मुख्य मार्गो की फुटपाथों एवं तिराहों, चौराहों लगे बल्ली होर्डिग को हटाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर पालिका ने अब तक पेसिंल होर्डिग पोल लगवाने की कार्रवाई शुरू नहीं की है, जिससे शहर की मार्गो की फुटपाथ पर जगह-जगह लगे होर्डिग जाम की समस्या में बड़ी भूमिका निभा रहे है।
तत्कालीन नगर पालिका ईओ डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय ने शहर के सभी तिराहों, चौराहों एवं मुख्य मार्गों की फुटपाथों पर लगे बल्ली होर्डिंग को हटाने के साथ शहर में सौ स्थानों पर पेंसिल होर्डिग पोल लगवाने के लिए आदेश जारी किए थे। ईओ के आदेश के बाद नगर पालिका ने पेंसिल होर्डिंग पोल लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरु की थी। तत्कालीन ईओ का स्थानांतरण होने के बाद टेंडर प्रक्रिया ठंडे बस्ते में चली गई। उसके कारण अब तक पेंसिंल होर्डिग पोल नहीं लग सके है। मुख्य मार्गो की फुटपाथों को घेर के लगे बल्ली होर्डिग के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। शनिवार को नगर पालिका कर अधीक्षक मुन्नालाल ने बताया कि शहर के जिन स्थानों पर बल्ली होर्डिंग लगे है। उन होर्डिग को हटवाने के लिए पालिका प्रयास कर रही है। उसके साथ ही पालिका पेंसिल पोल लगवाने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया करने जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शहर में सौ स्थानों पर पेंसिंल होर्डिग पोल लगवाए जाएगें।