//नौगांव शराब ठेकेदार ने गांव गांव में खोल दिए अवैध ठेके,अवैध रूप से नशे के कारोबार पर आखिर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई//

//आबकारी विभाग और नौगांव थाना पुलिस मौन, लेनदेन के लग रहे हैं आरोप,शराब ठेकेदार भी नशे की खेल में नहीं है पीछे//
//अवैध शराब माफियाओं के आगे नौगांव थाना पुलिस नतमस्तक,युवा पीढ़ी का भविष्य हो रहा बर्बाद//
छतरपुर। नौगांव में अवैध रूप से नशे के कारोबार पर रोक लगाने की जगह उसको संरक्षण देने का काम आबकारी विभाग द्वारा किया जा रहा है। नौगांव पुलिस द्वारा भी सरकार के अभियान को रस्म अदायगी करके छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से आज कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। युवा पीढ़ी इस जाल में फस चुकी है। कारोबारी अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। पिछले कुछ दिनों से पुलिस प्रशासन द्वारा अभियान भी चलाया गया पर कुछ दिनों से अभियान को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जनता ने आरोप लगाए हैं कि नौगांव थाना क्षेत्र में गांव-गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। लेकिन कार्यवाही के नाम पर पुलिस द्वारा उन्हीं अवैध शराब माफियाओं छोटी मोटी कार्यवाही करके अपनी पीठ थपथपा लेती है। जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि भी मौन है आखिर क्यों।