जिस मासूम को बताया मृत वह जीवित मिला

जिस मासूम को बताया मृत वह जीवित मिला

? सोरों के तालाब में मृत मिले बच्चे को पिता ने बताया था अपना

एटा, तालाब में डूबकर मृत जिस बच्चें को पिता ने अपना बताया था वह बच्चा मां के साथ रहता मिला। पुलिस ने महिला और बच्चे को बरामद कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पति के उत्पीड़न से तंग आकर पत्नी अपने बच्चे को लेकर चली गई थी। पति ने साढू व अन्य आरोपियों पर पत्नी को ले जाने एवं बच्चे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बता दें कि थाना मारहरा के गांव नगला ककरेट निवासी मानपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाए थे कि पांच सितंबर को पत्नी छह वर्षीय बेटे प्रवेंद्र को लेकर बाजार करने गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी है। आरोप लगाया था कि साढू नीलेश व इसकी पत्नी निवासी लोहचा जलेसर सहित छह आरोपी पत्नी व बेटे का अपहरण कर ले गए हैं। पत्नी की जबरन शादी करा दी है और बेटे प्रवेंद्र की हत्या कर दी है। मामले में 21 सितंबर को सोरों के तालाब में मासूम का शव भी मिला था। मानपाल ने बेटे प्रवेंद्र के रूप में शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

एसओ मारहरा सत्यपाल सिंह व टीम ने अपह्रत मानपाल की पत्नी व बेटे को फिरोजाबाद से सही-सलामत बरामद किया। दोनों को लेकर पुलिस थाने आई। पुलिस की मानें तो मानपाल अधिक शराब पीता था। इसके चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। शराब के नशे में पत्नी को पीटता था। इससे नाराज होकर पत्नी बच्चे को लेकर फिरोजाबाद चली गई थी। सीओ सदर संगम लाल मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks