स्वास्थ्य कर्मी और सीएचसी जलेसर के चिकित्सक का फोन पर अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हुआ

स्वास्थ्य कर्मी और सीएचसी जलेसर के चिकित्सक का फोन पर अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हुआ

एटा – महिला जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य कर्मी और सीएचसी जलेसर के चिकित्सक का फोन पर अश्लील बातें करने का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत महिला ने विभागीय अधिकारियों के साथ कोतवाली नगर पुलिस से की है।

कोतवाली नगर में दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि 19 नवंबर को रात 9.30 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने अपने को सीएचसी जलेसर में कार्यरत डॉक्टर बताया। अपने को जलेसर का गुंडा भी कहा। उसके साथ ही फोन पर अश्लील बातें एवं गाली-गलौज करने लगा। व्यक्ति का नाम पता न होने के कारण फोन काट दिया था। उसके बाद भी लगातार इन्हीं नंबरों से गाली-गलौज कर देख लेने की धमकी देने लगा। पता करने पर मालूम हुआ कि यह डॉक्टर जलेसर में तैनात है। इसकी जानकारी उसने सीएमओ एटा व डीआईओ एटा को दी। देर रात तक यह डॉक्टर उसको फोन कॉल के जरिये अश्लील व अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित करता रहा। इससे वह स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। पीड़िता ने संबंधी चिकित्सक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

अश्लील-अभद्र बातों का ऑडियो महिला आयोग को भेजा सीएचसी जलेसर में तैनात डा. प्रवीन सिंह से महिला के भाई ने जब फोन पर परिचय जानना चाहा तो उसको भी धमकाने लगा। अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को रिवाल्वर के बल पर रखने की घुड़की देते हुए भला-बुरा कहा। पीड़ित कर्मी ने डाक्टर की अश्लील बातों को ऑडियो रिकार्ड के रूप में विभागीय उच्चाधीकारियों सहित उत्तर प्रदेश महिला आयोग को भी भेजा है।

“सीएचसी पर तैनात चिकित्सक वर्तमान में मौजूद नहीं है। वह फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। शनिवार से वापस ड्यूटी पर नहीं आए हैं। महिला कर्मी से अश्लील बातों के ऑडियो वायरल होने की जानकारी उन्हें भी मिली है।

-डा. पवन शर्मा, एमओआईसी, जलेसर (एटा)

सीएचसी जलेसर पर तैनात डाक्टर के महिला कर्मचारी से अभद्रता, अश्लील बातें करने का मामला संज्ञान में है। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच के बाद संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

  • डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks