
एटा –थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, हत्या का प्रयत्न करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पजींकृत मुअसं०– 376/2022 धारा 323, 324,504,307 भादवि० में वाँछित चल रहे अभियुक्त तेजप्रताप पुत्र वीरेंद्र कुमार उर्फ इंद्रेश कुमार निवासी नगला खंगार थाना जैथरा जनपद एटा को दिनांक 21.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर 01 अवैध तमंचा व 01 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
- तेजप्रताप पुत्र इन्द्र कुमार उर्फ इन्द्रेश कुमार निवासी नगला खंगार थाना जैथरा जनपद एटा
बरामदगी:-
1-एक अवैध तमंचा व 01खोखा कारतूस (315 बोर)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
- उ0नि0 श्री जयकिशन कुमार
- का0 रोनी नागर
- का0 परवेन्द्र