
आगरा।भारत विकास परिषद दिल्ली प्रान्त की समूह गान प्रतियोगिता कार्यक्रम में उपस्थिति का सुअवसर 16-11-2022 को उपलब्ध हुआ । सुंदर देशभक्ति , भारत माता वन्दना , राष्ट्रवन्दना के भावप्रवण हिंदी और संस्कृत के गीत प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने मोहक स्वरलहरी में समवेत रूप से प्रस्तुत किये । सभी प्रतियोगी बच्चे , उनके आदरणीय शिक्षक शिक्षिका सुंदर प्रस्तुति के लिये साधुवाद के पात्र हैं ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनीत गर्ग जी , संयुक्त मंत्री श्री राकेश शर्मा जी , वित्त सचिव श्री विजय जैन जी , प्रान्तीयमहा सचिव श्री रमेश भाटिया जी के सानिध्य , उद्बोधन और पश्चिम बिहार शाखा अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश गुप्ता जी , सचिव श्री देवेन्द्र खंडेलवाल
जी , कोषाधिकारी श्री रवीन्द्र शर्मा जी
और अपने मित्र श्री वार्ष्णेय जी श्री अरविन्द जी तथा अन्यान्य शाखाओं के
सचिव अध्यक्ष जी के स्नेहिल सत्संग का लाभ मिला ।