पुण्यतिथि पर आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय ओलम्पिक खेल-2022 का उद्घाटन समारोह सम्पन्न

वाराणसी पब्लिक स्कूल में ‘स्व0 श्याम नारायण पाण्डेय जी की 6वी0 पुण्यतिथि पर आयोजित चतुर्थ जिला स्तरीय ओलम्पिक खेल-2022 का उद्घाटन समारोह सम्पन्न।…

वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर के प्रांगण में पूर्व संस्थापक व निदेशक (वाराणसी पब्लिक स्कूल व ज्ञानदायिनी महिला महाविद्यालय) ‘स्व0 श्याम नारायण पाण्डेय जी की 6वीं0 पुण्यतिथि पर जिला ओलम्पिक के तत्वाधान में चतुर्थ जिला स्तरीय ओलम्पिक खेल का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ0 दयाशंकर मिश्र (दयालु गुरू (आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) व विशिष्ट अतिथि श्री शशिकान्त श्रीवास्तव (बी0ई0ओ0 आराजी लाइन्स) रहे। जिनका स्वागत उ0प्र0 ओलंपिक संघ वाराणसी के कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित पाण्डेय जी ने व ओलंपिक संघ के सचिव श्री शम्स तबरेज शम्पू जी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व प्रतीक चिन्ह लगाकर किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्व0 श्याम नारायण पाण्डेय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय ध्वज का आरोहण किया गया व शांति के प्रतीक सफेद कबूतर, व बैलून आसमान में उड़ाकर खेल के शुभारम्भ का संकेत दिया गया व खेल के प्रति शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में सामूहिक रूप से खेल की भावना का विकास होता है और मैं चाहूँगा कि भविष्य में यदि जिला स्तर पर, प्रदेश स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजित होते हों, तो मेरे सहयोग की यदि अपेक्षा हो तो उसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा व सदैव हृदय से इच्छुक रहूँगा। साथ ही मैं सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की हृदय से शुभकामना प्रेषित करता हूँ।

उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित पाण्डेय, सह निदेशक श्री के0के0 पाण्डेय, श्री शशिकान्त गुप्ता, व प्रबंधतंत्र में श्री रवि पाण्डेय, श्री सन्तोष पाण्डेय, श्रीमती उपमा पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता पाॅल, अध्यापकगण, सभी प्रतिभागी व कोच एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी उ0प्र0 ओलंपिक संघ वाराणसी के कार्यकारी सदस्य श्री अमित पाण्डेय ने दी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks