
एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा हत्या कारित करने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 156/2022 धारा 147,148,149,302,323,504,34 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त नवीन कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी कनिकपुर थाना बागवाला एटा को दिनांक 16.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर गोलाकुँआ चौराहा थाना बागवाला एटा से समय 18.30 बजे गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.नवीन कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी कनिकपुर थाना बागवाला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
- का0 विजयपाल सिंह
- का0 प्रतिभान सिंह