04 अभियुक्त एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, एक अवैध तमंचा व कारतूस तथा तीन मोबाइल फोन व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, मारहरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, एक अवैध तमंचा व कारतूस तथा तीन मोबाइल फोन व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संगम लाल मिश्रा के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को दिनांक 15.11.22 को समय 22.50 बजे सुल्तानपुर रेलवे फाटक से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, एक अवैध तमंचा व कारतूस तथा तीन मोबाइल फोन व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअस0- 188/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

  1. अंकित यादव पुत्र श्यामबाबू निवासी नगला तुला थाना मारहरा एटा
  2. संजय उर्फ संजू पुत्र कप्तान सिंह निवासी नगला परसी थाना मारहरा एटा
  3. अनिल पुत्र भरत सिंह नि0 नगला परसी थाना मारहरा एटा
  4. सौरभ यादव पुत्र जोधपाल निवासी लक्ष्मण गढी थाना खैर अलीगढ

गिरफ्तार अभियुक्त अंकित का आपराधिक इतिहास-

  1. मुअसं- 186/18 धारा 366 भादंवि थाना मारहरा एटा।
  2. मुअसं- 155/20 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मारहरा एटा।
  3. मुअसं- 104/21 धारा 60(1), 63 आबकारी अधिनियम व 269, 270, 420, 467, 468, 471 भादंवि थाना मारहरा एटा।
  4. मुअसं- 188/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मारहरा एटा।

बरामदगी-
1- एक पिस्टल, दो मैग्जीन सहित , 05 कारतूस (32 बोर)
2- एक तमंचा व 01 कारतूस (315 बोर)
3- 3 मोबाइल फोन
4- एक बैग
5- एक गाडी स्विफ्ट।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –

  1. थानाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह
  2. उ0नि0 श्री अफसर खान
  3. उ0नि0 श्री अनिल कुमार
  4. हे0का0 प्रदीप कुमार
  5. का0 अंकित कुमार
  6. का0 कृष्णकुमार
  7. का0 हरिओम
  8. का0 विक्रान्त
  9. का0 लोकेन्द्र सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks