
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, आत्म हत्या के दुष्प्रेरण के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 380/22 धारा 306/506 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र महेन्द्रपाल निवासी फगनौल थाना जैथरा जिला एटा को आज दिनांक 16.11.2022 को उसके के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः–
- ज्ञान सिंह पुत्र महेन्द्रपाल निवासी फगनौल थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- उप निरीक्षक संदीप कुमार राणा
- का0 अंकित कुमार
- चालक है0का0 गजेन्द्र सिंह।