वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता के प्रांगण में चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर ‘बाल ”दिवस’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


| आज दिनांक 14-11-2012 दिन सोमवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता के प्रांगण में चाचा नेहरू के जन्म दिवस पर ‘बाल ”दिवस’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अमित पाण्डेय ने पं0 जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया और नेहरू जी के सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला। इसके उपरान्त नन्हे मुन्ने बच्चों ने नेहरू जी की जीवनी, कविता और उनके विचारों की प्रस्तुति दी। ज्ञात हो कि इस अवसर कक्षा नर्सरी से पू० के जी तक के छात्र नेहरू जी की वेशभूषा में अपनी मोहक प्रस्तुति दिए
यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता पॉल ने दी है।