*कोरिया से लौटे व्यक्ति सहित पांच को कोरोना, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण फैलने की शुरूआत हो गई है। सोमवार-मंगलवार में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर होम आइसोलेट कराया है। साथ ही परिजनों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
मंगलवार को मलावन पॉवर प्लांट में कोरिया से वापस लौटा 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। इसकी पोर्टल पर सूचना मिलने के बाद सीएचसी सकीट एमओआईसी डॉ. गौरव यादव ने टीम भेजकर कोरोना संक्रमित को होम आइसोलेट कराया। साथ ही प्लांट में 50 लोगों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व रविवार को मलावन प्लांट में शुक्रवार को कोरिया से लौटकर आए व्यक्ति ने संक्रमण के लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच कराई थी। इसमें वह संक्रमित निकला है। इससे पूर्व सोमवार को ब्लॉक निधौलीकलां क्षेत्र में चार कोरोना संक्रमित पाए गए है। कोरोना संक्रमित ब्लॉक क्षेत्र के गांव धौलेश्वर में 45 वर्षीय महिला, नगला नरे 27 वर्षीय महिला, गुढ़ा में 60 वर्षीय पुरुष और सहबाजपुर में 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। पोर्टल पर कोरोना संक्रमित निकलने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएचसी निधौलीकलां के एमओआईसी डॉ. अनुज ने चारों कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट करने के लिए टीमों को भेजा है। टीमों ने संक्रमितों के घर जाकर 120 लोगों की कांक्ट्रेट ट्रेसिंग की है। एमओआईसी ने बताया कि सोमवार को सीएचसी पर आए इन लोगों की रेण्डमली जांच की गई, जिसमें यह कोरोना संक्रमित पाए गए। किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं है। सभी स्वस्थ्य है। जिले में पांच कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कुल पॉजिटिव संख्या 12,314 हो गई है। करीब एक माह बाद जिले में पुन कोरोना संक्रमण शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक आठ लाख, 41 हजारए 880 लोगों की कोरोना जांच करायी जा चुकी हैं।
कोरिया से लौटे व्यक्ति सहित पांच को कोरोना
कोरिया से लौटे व्यक्ति सहित पांच को कोरोना
निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो रही कोरोना जांच
जनपद में शासन से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कोरोना जांच नहीं हो रही है। जिले में महज प्रतिदिन 300 से 400 लोगों की कोरोना जांच हो पा रही है। जबकि शासन से प्रतिदिन दो हजार लोगों की कोरोना जांच कराने का लक्ष्य दिया है। निर्धारित जांच न होने से जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
दो दिन में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको आरबीएसके टीमों को भेजकर होम आइसोलेट कराया गया है। संक्रमितों के परिवारों में टीमों ने कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की है। मौसम बदलाव से कोरोना संक्रमित निकले हैं। लोग मौसम से बचाव को सावधानी बरते। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराये।
डॉक्टर उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा।