विमला देवी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर लगा मेला
मारहरा।

विमला देवी पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
बच्चों ने स्कूल प्रांगण में मेला लगाया, जिसका सुभारम्भ कस्बे प्रमुख समाजसेवी राहुल भारद्वाज ने फीता कट कर किया।
इस अवसर पर राहुल भारद्वाज ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
मेले में पड़ाके,इटली,मैगी, टॉफी,बिस्किट की स्टॉल लगाई वंही स्कूल प्रबंधक अक्षत राठी ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है।
स्कूल के चैयरमैन शैलेंद्र राठी ने बाल दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889को इलाहाबाद में हुआ था।
वो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे थे।
इस अबसर पर डाक्टर जयदेव सिंह राघव, ललित पचौरी,अरुण राधव,भागीरथ,महिमा, सिदारा,रीना,वैशाली, आनंद गुप्ता,अमरीन, रमाकांत,एवम बच्चों के माता पिता व् अभिभावक मौजूद रहे।