“झगड़े के मामले में दो सिपाही किए सस्पेंड

“झगड़े के मामले में दो सिपाही किए सस्पेंड

कासगंज। शहर में विगत रोज मोहल्ला पीरछल्ला में झगड़े के दौरान युवक को गोली मारने की घटना के मामले में लापरवाही बरतने पर दो कांस्टेबलों पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर दिया है। सीओ सिटी से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने कार्यवाही की है। इस कार्यवाही से कोतवाली में हड़कंप मच गया।

बता दें कि, पीरछल्ला मीट मार्केट में बीती रात यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक मीट मार्केट में अजीम पुत्र भूरा व तोहीद पुत्र मुशीर निवासीगण मोहल्ला पीरछल्ला में झगड़ा हो गया। कई राउंड फायरिंग हो गई, जिसमें अजीम गोली लगने से घायल हो गया।

घायल अजीम के भाई मोहल्ला पीर छल्ला निवासी आसिफ की ओर से कोतवाली में कराई रिपोर्ट में तोहीद, मुजीब, तोसिफ, सब्बू, शोएब, गुडडू एवं राजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks