छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया

एटा

आज दिनांक 12-11-2022 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) जनपद एटा के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी द्वारा यातायात कर्मचारीगण के साथ सरस्वती उ०मा० विद्यालय जनपद एटा में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया बालमुकुन्द मोटर्स पर नये वाहन खरीदनें आये वाहन स्वामियों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया तथा वाहनों के शीशों पर काली फिल्म हटायी गयी। शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व वैनर लगाये गये 80 पोस्टर चिपकाये गये 3500 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक , व्हाट्सऐप, ट्विटर, एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया एवं दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 126 ई-चालान पर 1,14,000 रुपये का जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks