
आज महाराजा सूरजमल स्मारक शिक्षा समिति जनकपुरी नई दिल्ली के
स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया ।
मुख्य अतिथि महामहिम उपराष्ट्रपति माननीय श्री जगदीश धनखड़ जी ने समारोह सभा को सम्बोधित करते हुए
महाराजा सूरजमल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
शिक्षा के क्षेत्र में , समाज हित में समिति द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें और व्यापक रूप दिये जाने की बात की । अध्यक्ष श्री कप्तानसिंह जी ने अपने स्वागत भाषण में समिति के कार्यों से महामहिम को अवगत कराते हुए महाराज सूरजमल के नाम पर विश्वविद्यालय खोले जाने के प्रयास / योजना की जानकारी दी । जिसमें सर्वविधि सहयोग का आश्वासन माननीय उपराष्ट्रपति जी ने दिया और
ग्लोबल स्तर के विश्वविद्यालय की कार्ययोजना शीघ्र बनाने की अपेक्षा की । श्री अजीतसिंह जी सचिव ने धन्यवाद
ज्ञापित किया । सुंदर कार्यक्रम के लिये
समिति पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई ।