हत्या में फरार चल रहे आरोपी की होगी कुर्की, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, – पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ सकी और न ही आरोपी ने सरेंडर किया है। अब इसके बाद पुलिस आरोपी की कुर्की करेगी। पुलिस ने प्रमुख जगहों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
एसएचओ जलेसर जगदीश चन्द्र ने बताया कि थाना जलेसर के गांव पुन्हैरा निवासी जुगेन्द्रपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि दस आरोपियों ने हमला किया। हमले में भाई शैलेन्द्र कुमार की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हुए थे।
इस मामले में कई आरोपी जेल भेज दिए गए है। एक आरोपी आशीष पुत्र सुशील निवासी पुन्हैरा जलेसर फरार चल रहा है। इसको काफी तलाश किया। आरोपी पकड़ में नहीं आ सका है। इसके एनबीडब्ल्यू वारंट भी जारी चुके है। गुरूवार को एसआई शिवकुमार ने फरार आरोपी के घर जाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही सरकारी स्कूल, सरकारी सोसाइटी पर भी नोटिस चस्पा किया गया था।