*लूट में प्रयुक्त गाड़ी बताकर संघ कार्यकर्ता को हड़काया, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।लूट में प्रयुक्त गाड़ी बताकर संघ कार्यकर्ता को हड़काया
चुनाव को लेकर वेरीफिकेशन चल रहा है जिसे लेकर पुलिसकर्मी गए थे। लूट तथा पुलिस अभ्रदता का कोई ऐसा मामला नहीं है। सिपाही ने कोई अभ्रदता की है तो पीड़ित हमसें आकर मिलते।
-संजीव चौधरी, एसएचओ सकीट एटा
एटा – लूट में प्रयुक्त गाड़ी बताकर वेरीफिकेशन करनी पहुंची पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता और व्यापारी को हड़का दिया। मां बेहोश हो गई। पीड़ित की हालत बिगड़ गई। एकत्रित व्यापारियों ने शुक्रवार को एसएसपी से जाकर शिकायत की है। आशंका जताई है कि पुलिस झूठे मामले में फंसा सकती है।
थाना सकीट के मोहल्ला कटरा निवासी मदन गुप्ता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि वह आरएसएस कार्यकर्ता के साथ-साथ व्यापारी भी है। शिकायत करते हुए थाना सकीट पुलिस उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। कहना है कि 10 नवंबर को पुलिस उनके घर पर पहुंची और कहा कि दो दिन पहले कोई लूट हुई है उसमें पीड़ित की गाड़ी का प्रयोग होने की बात कहते हुए भयभीत करने लगे। विरोध करने पर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया, जिसके चलते मां बेहोश हो गई। उनकी भी तबियत बिगड़ गई है।
शुक्रवार को पीड़ित व्यापारी कस्बा के अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की शिकायत करते सकीट पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं है। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें फंसा सकती है। ज्ञापन देने वालां में ब्रह्रप्रकाश वार्ष्णेय, अमित जैन, दिनेश चन्द्र, मदन गुप्ता, बॉबी यादव, गगन जैन आदि रहे।