पुस्तक मेले को सफल बनाना हम सबका दायित्व –ज्ञानेन्द्र रावत

एटा।पुस्तक मेले को सफल बनाना हम सबका दायित्व –ज्ञानेन्द्र रावतआगामी 17 से 20 नवम्बर तक एटा के सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में पूज्य गुरुवर स्व० बृजपाल सिंह
जी यादव की स्मृति में आयोजित पुस्तक मेले में प्रति वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी देश के ख्यात नामा प्रकाशक साहित्य, कला, विज्ञान, अभियांत्रिकी, पर्यावरण, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, टैक्नालाजी, पाश्चात्य इतिहास, दर्शन, अध्यात्म एवं छात्र – छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषय से जुड़ी पुस्तकों सहित इस मेले में अपनी सहभागिता कर रहे हैं। यह हमारे लिए, छात्र-छात्राओं, शिक्षण संस्थानों और हम सभी जनपद वासियों के लिए गौरव की बात है। इस अवसर का लाभ उठाना और इसे सफल बनाना हम सभी का दायित्व है। यह याद रखिये कि पुस्तकें ही व्यक्ति के जीवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं । इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है कि आप पुस्तक मेले में आयें, ज्ञान-विज्ञान के नवीनतम अदभुत साहित्य का अवलोकन करें और नयी पीढ़ी को पुस्तकों के महत्व से अवगत करावें। यही अपने गुरुओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
ज्ञानेन्द्र रावत
पूर्व छात्र, राजकीय इंटर कालेज,एटा
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पर्यावरणविद
अध्यक्ष, राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks