
एटा- थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री विक्रान्त द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुअसं0– 119/2022 धारा 420/467/468/471 भादवि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त देशराज सिंह पुत्र बलवीर सिंह व मुकेश पुत्र जुगेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम सरौठ थाना जसरथपुर जनपद एटा को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 11.11.2022 को मुखबिर की सूचना पर सरौठ भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
1- देशराज सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम सरौठ थाना जसरथपुर जनपद एटा
2 – मुकेश पुत्र जुगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सरौठ थाना जसरथपुर जनपद एटा
गिरफ्तारी करने वाला पुलिस
1- थानाध्यक्ष कृष्ण कान्त लोधी
2- उ0नि0 रामजीलाल
3- है0का0 सुरेश चन्द्र
4- है0का0 अहिवरन सिंह।