
एटा।
दिनांक– 11.11.2022 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैम्पस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा में आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़े 02 परिवारों को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
1. वादी : शिवानी पत्नी भावेश निवासी भानूपुरा पोस्ट बेहटा थाना सहावर जिला कासगंज
प्रतिवादी : भावेश पुत्र महेंद्र निवासी भानुपुरा उपरोक्त
2. वादी: वर्षा पुत्री भगवान सिंह निवासी नगला कोठी डबराई थाना मटसैना जनपद फिरोजाबाद
प्रतिवादी : अर्जुन पुत्र गौरीशंकर निवासी मो0 सादात कस्बा ब थाना जलेसर जिला एटा।
दोनो परिवारों की आपसी मतभेदों के कारण परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी। दोनो परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया, अब दोनों परिवार अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए है।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक परिवार परामर्श केंद्र निरीक्षक ब्रह्मबती, काउंसलर संजीव तिवारी ,डॉ. श्यामलता वेद ,नीलम गुप्ता, पुलिस स्टाफ है0कां0 मिथलेश , म0का0 पूजा , का0धर्मवीर मौजूद रहे।