118 ई-चालान पर 1,11,000 रुपये जुर्माना किया गया

एटा।आज दिनांक 11.11.22 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2022 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में प्रभारी यातायात द्वारा यातायात कर्मचारीगण के साथ डी०पी०एस० पब्लिक स्कूल एटा में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। मुख्य चौराहों पर जनमानस व वाहन स्वामी/चालकों को यातायात नियमों के बारें में जागरुक किया तथा वाहन चलाते समय दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाना व मोवाइल फोन / ईयर फोन का प्रयोग करने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंगस् लगायीं गयी व 50 पोस्टर चिपकाये गये 550 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक ,व्हाट्सऐप,ट्विटर,एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 118 ई-चालान पर 1,11,000 रुपये जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks