
एटा — थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 39/22 धारा 147, 149, 186, 332, 353, 504 भादवि0 व 3 सा0सं0नु0नि0अधि0 में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ़्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा थाना निधौली कलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/22 धारा 147, 149, 186, 332, 353, 504 भादवि0 व 3 सा0सं0नु0नि0अधि0 में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों विजय कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह व अंशू उर्फ अंशुल उर्फ सोनू कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलां एटा को आज दिनांक 11.11.22 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
- विजय कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह
- अंशू उर्फ अंशुल उर्फ सोनू कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम जौहरपुर थाना निधौली कलां एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
- उ0नि0 श्री विष्णु कुमार गौतम
- उ0नि0 श्री रामलाल सिंह
- का0 प्रिन्स चौधरी
- का0 रामेश्वर सिंह
- का0 अजय कुमार।