
एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक जिला बदर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक जिलाबदर अभियुक्त चरन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला पाती थाना कोतवाली देहात एटा को चौकी लिप्टन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0- 421/2022 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1.चरन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला पाती थाना कोतवाली देहात एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
1- प्रभारी निरीक्षक- श्री सुनील कुमार सिंह
2- उ0नि0- श्री अश्विनी कुमार (चौकी प्रभारी लिप्टन)
3- का0 दिलीप कुमार